{"_id":"6a9afaa59b5152f04f07cb20","slug":"pickup-truck-loaded-with-dead-cows-stopped-on-badkhal-road-commotion-ensues-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79207-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बड़खल रोड पर मृत गायों से भरी पिकअप रोकी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बड़खल रोड पर मृत गायों से भरी पिकअप रोकी, हंगामा
विज्ञापन
गाड़ी की जांच करने पर उसमें चार मृत गायें मिलीं
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-19 में बड़खल रोड पर बृहस्पतिवार देर रात हंगामा हो गया, जब गो-रक्षा दल के सदस्यों ने मृत गायों को लेकर जा रही पिकअप गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी की जांच करने पर उसमें चार मृत गायें मिलीं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक से पूछताछ के साथ मृत पशुओं को ले जाने से संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू की। इस दौरान काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। गो-रक्षा दल के सदस्य राम ने आरोप लगाया कि मृत गायों को गोशाला से ले जाया जा रहा था। उनका कहना है कि मृत गायों के शरीर से चमड़ी निकाली जाती है और उसे बेच दिया जाता है। वहीं, पिकअप चालक राजू ने इन आरोपों से इन्कार किया। उसका कहना है कि वह चारों मृत गायों को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के गाजीपुर स्थित पशु श्मशान ले जा रहा था। चालक के अनुसार, मृत पशुओं को बेचने के लिए नहीं ले जाया जा रहा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान, पिकअप में मिले मृत पशुओं और उन्हें ले जाने से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मृत गायों को किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।