फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gym owner attacked with sticks and rods.

Faridabad News: जिम संचालक पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला

Fri, 04 Sep 2026 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Gym owner attacked with sticks and rods.
देर रात शोर-शराबा करने से रोकने पर की वारदात, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजार स्थित रॉक जिम के बाहर देर रात शोर-शराबा करने से रोकने पर दबंगों ने जिम संचालक पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित को जान बचाकर भागना पड़ा लेकिन आरोपियों ने उसे गली में घेरकर पीटा।
पुलिस ने अस्पताल से एमएलआर प्राप्त कर और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद कृष्ण बैंसला, शैंकी उर्फ सरदार, अंकित, बौनी, नेपाली सहित 10-12 अन्य युवकों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, ठाकुर वाड़ा ओल्ड फरीदाबाद निवासी नरेंद्र ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मुख्य बाजार स्थित रॉक जिम चलाते हैं। एक सितंबर की देर रात करीब 2:20 बजे वह जिम में मौजूद थे। उस समय जिम के बाहर पालू, कृष्ण बैंसला व अन्य लड़के शोर-शराबा कर रहे थे। नरेंद्र ने जब उन्हें वहां से जाने के लिए कहा, तो वे रंजिश रखने लगे। शिकायत के अनुसार, कुछ ही देर बाद कृष्ण बैंसला, शैंकी उर्फ सरदार, बौनी, अंकित, नेपाली और उनके साथ 10-12 अन्य युवक हाथों में लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर जिम के अंदर घुस आए। आरोपियों ने नरेंद्र पर हमला कर दिया और हाथापाई के दौरान उनकी सोने की चेन खींचने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए नरेंद्र जब दफ्तर से निकलकर पास की लखन वाली गली की तरफ भागे, तो आरोपियों ने उन्हें रास्ते में गिराकर दोबारा लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन


परिजनों ने घायल नरेंद्र को सेक्टर-19 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही ओल्ड फरीदाबाद थाने से पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों द्वारा जारी मेडिकल लीगल रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित के सिर, बाएं कान, दाहिने कंधे, बाएं घुटने व पैरों पर छह अलग-अलग जगह चोट के निशान पाए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed