फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ग्यारह साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश

ग्यारह साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश

Sat, 25 May 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
ग्यारह साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश
बालिका के अपहरण की कोशिश, आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

बागपत। शहर में यमुना इंटर कालेज के पास से 11 साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश की। शोर मचाए जाने पर लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची का पिता सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार की शाम बच्ची पिता को खाना देकर घर लौट रही थी। जब वह यमुना इंटर कालेज के पास पहुंची तो एक युवक ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसे उठाकर ले जाने लगा। बच्ची ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। आरोपी पुराने कस्बे का रहने वाला बताया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed