फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कुतों के हमले से दो हिरन घायल

कुतों के हमले से दो हिरन घायल

Mon, 13 May 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
कुतों के हमले से दो हिरन घायल
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव धनौरा सिल्वरनगर और फतेहपुर पुट्ठी के जंगल में सोमवार को दो हिरन पर कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्तों से घायल हिरनों को बचाकर वन विभाग की टीम को सौंपा।

क्षेत्र के गांव धनौरा सिल्वरनगर के जंगल में सोमवार को सुबह के समय खेतों में काम करने पहुंचे नवाब, आशु, मुन्नी आदि को खेत में एक हिरन दिखाई दिया। इनके पीछे कई कुत्ते भाग रहे थे। इसी दौरान घायलावस्था में हिरन जमीन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया और गांव से चिकित्सक को बुलाकर मरहम पट्टी कराई। उधर, फतेहपुर पुट्ठी गांव में भी ऐसा ही वाकया सामने आया। जहां ग्रामीणों ने एक घायल हिरन को कुत्तों से बचाया। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर यूपी 100 के पुलिसकर्मी और वनकर्मी गांव में पहुंचे। ग्रामीणों ने वन रक्षक मनोज कुमार और कैटल गार्ड विकास को दोनों घायल हिरनों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed