{"_id":"5bfafa2bbdec2241d2001600","slug":"151543174699-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार में देरी पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपचार में देरी पर परिजनों ने किया हंगामा
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर सरुरपुर के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। जिला अस्पताल में को भर्ती कराया। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। आरोप है कि हंगामे को देख चिकित्सकों ने उसे बिना उपचार के उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया। वहां युवक की मौत हो गई।
सरूरपुर कलां गांव निवासी परमानंद दीक्षित ने बताया कि उसका भतीजा गौतम पुत्र अशोक कुमार हरियाणा में एक फैक्ट्री में काम करता है। वह सुबह के समय घर से ड्यूटी के लिए रवाना हुआ। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर सरूरपुर गांव से थोड़ा आगे निकलता तो उसे कार ने टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर घायल हो गया। आनन फानन में परिजन पीड़ित को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में समय पर उपचार नहीं मिला। काफी समय तक उपचार न मिलने के कारण इमरजेंसी वार्ड में तड़पते युवक को देखकर परिजनों में आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी चिकित्सक से नोकझोंक भी हुई। आरोप है कि चिकित्सकों ने पीड़ित को प्राथमिक उपचार दिए बगैर ही हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया, वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है।
उधर, चिकित्सक दीपक कंसल का कहना है कि वह वार्ड में किसी अन्य मरीज को देखने के लिए गए थे। किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई। गंभीर हालत को देखकर ही रेफर किया।