{"_id":"5be73159bdec2269b731730a","slug":"151541878105-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस रुपये की शर्त पर भिड़े किशोर, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस रुपये की शर्त पर भिड़े किशोर, एक घायल
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के एक मोहल्ले में 10 रुपये की शर्त लगाकर गिल्ली डंडा खेल रहे दो किशोरों में रुपये को लेकर मारपीट हुई। चेहरे पर डंडा लगने से एक घायल हो गया। परिजन घायल बालक को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोर ने बताया कि वह गिल्ली डंडा खेल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का ही एक किशोर उसके पास पहुंचा और शर्त लगाकर गिल्ली डंडा खेलने के लिए कहा। उन्होंने 10-10 रुपये की शर्त लगाई। जब वह जीत गया तो रुपये को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हुई। दूसरे बालक ने डंडा उठाकर उसकी आंख के नीचे मार दिया। इससे वह घायल हो गया। परिजन घायल बालक को लेकर कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों बालकों को हिदायत देकर छोड़ दिया।