फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बारात आने से छह घंटे पहले युवती लापता

बारात आने से छह घंटे पहले युवती लापता

Fri, 20 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बारात आने से छह घंटे पहले युवती लापता
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात आने से छह घंटे पहले युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवक बारात लेकर गांव पहुंचा। युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों को सच्चाई बताई। उन्होंने युवती तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पिता ने एक युवक के खिलाफ बहला-फुसला कर अपहरण करने की तहरीर दी।

छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को युवती की शादी होनी थी। बारात आने से छह घंटे पहले ही युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गुपचुप तरीके से युवती को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। दूसरी तरफ युवक भी बारात लेकर घर पहुंच गया। इससे युवती पक्ष के लोगों में अफरा तफरी मच गई। युवती के पिता ने युवक पक्ष के लोगों को सच्चाई बताई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। युवक के पिता ने कहा कि दुल्हन लेकर जाएंगे। अपनी रिश्तेदारी की किसी भी युवती से शादी करा दो। इसको लेकर विचार चला। बाद में ग्रामीणों ने एकमत होकर गांव की एक लड़की के साथ युवक की शादी करा दी। युवती के पिता ने एक युवक के खिलाफ बहला-फुसला कर अपहरण करके ले जाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed