{"_id":"5a0755094f1c1bd9798bbb1a","slug":"151510429961-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक पर मुकदमा होने पर मार्ग से उठाया गया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान मालिक पर मुकदमा होने पर मार्ग से उठाया गया शव
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। सिंगौली तगा गांव में मकान निर्माण के समय करंट लगने से राज मिस्त्री की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को ढ़िकौली-बंथला मार्ग पर रटौल में बस स्टैंड के पास रखकर जाम लगाया। उनकी मांग मकान मालिक पर मुकदमा और पीड़ित परिवार को मुआवजे की । करीब चार घंटे बाद एफआईआर होने पर शव को रोड से उठाया । इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
रटौल निवासी जगजीत उर्फ जग्गू (35) राज मिस्त्री था। वह सिगौली तगा गांव में एक मकान में निर्माण कार्य कर रहा था। शुक्रवार को दीवार पर लेंटर डालते समय सरिया मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया था। इस कारण जगजीत झुलस गया था। उसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया । वहां उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को जगजीत का शव गांव में पहुंचा।
परिजनों और ग्रामीणों ने शव को दोपहर करीब एक बजे गांव में ही बस स्टैंड के पास रोड पर रख दिया। उन्होंने कहा राज मिस्त्री ने मकान मालिक को काम शुरू करने से पहले बिजली का शट डाउन लेने के लिए कहा था, लेकिन ऐसा नहीं किया । मकान मालिक की लापरवाही से ही यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने आरोपी मकान मालिक पर मुकदमा और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, जाम नहीं खुलेगा। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। खेकड़ा थाना प्रभारी एसपी सिंह ने भी उनको काफी समझाया। रिपोर्ट होने के बाद ग्रामीणों को एफआईआर की कॉपी दिखाई । इसके बाद ही शाम पांच बजे शव को रोड से उठाया । इसके बाद जाम खुला। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। घटना से गांव शोक में डूबा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।