फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जेल से छूटे अपराधी पर शक, कई हिरासत में

जेल से छूटे अपराधी पर शक, कई हिरासत में

Sat, 26 Aug 2017 01:11 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
जेल से छूटे अपराधी पर शक, कई हिरासत में
जेल से छूटे अपराधी पर शक, कई हिरासत में
विज्ञापन

बागपत। सराफा के शोरूम की डकैती की वारदात में पुलिस की जांच कई बिंदुओं पर घूम रही है। पीड़ित व्यापारी से पुलिस की टीमों ने जानकारी जुटाई। उत्तराखंड के एक जनपद की जेल से जमानत पर छूटे एक लूट के आरोपी पर गहरा गया है। पुलिस न केवल उसके घर पर पहुंची, बल्कि परिवार के एक सदस्य को थाने भी ले आई है।
आरोपी युवक सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी जनपद में छह माह पूर्व लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी उत्तराखंड के एक जनपद की पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे। एक आरोपी पिछले दिनो जेल से जमानत पर छूटकर आया है। अमीनगर सराय में डकैती की वारदात होने से पुलिस के शक की सुई आरोपी पर गहरा गई है। पुलिस उसके घर पर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां पर नहीं मिला। पुलिस उसके परिवार के एक सदस्य को थाने पर ले आई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अफसर इस बारे में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर रहे है। पुलिस ने प्रकरण के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

---------
डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज
बागपत। शोरूम में हुई वारदात को पीड़ित व्यापारी विपुल जैन की तहरीर पर डकैती की आईपीसी की 395 में सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। उसने बदमाशों की संख्या पांच दर्शाई है। उसने सामान की अभी लिस्ट नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विपुल जैन से जुटाई अहम जानकारियां
बागपत। पुलिस की जांच टीमों ने पीड़ित कारोबारी विपुल जैन से अकेले में घंटेभर तक जानकारियां जुटाई। कारोबार को लेकर उनके मतभेद, इससे पहले किसी तरह के मामले भी जांच में शामिल किए गए हैं। उधर, कुछ व्यापारियों ने एसपी डी प्रदीप कुमार के सामने मांग रखी कि व्यापारी को जानकारी जुटाने के लिए थाने नहीं बुलाया जाना चाहिए। पुलिस को जो भी जानकारी लेनी है वह घर पर आकर ले सकती है। उधर, एसपी क्राइम राशिद खान की टीम ने दुकान पर मौजूद नौकरों से गहनता से पूछताछ की और घटनास्थल भी देखा।

--------
नौकर बोला, कनपटी पर पिस्टल सटाकर मांगी चॉबी
अमीनगर सराय। शोरूम पर काम करने वाले एक नौकर ने जांच टीम को बताया कि उसकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर शोरूम की चॉबियां मांगी। उसने पहले आनाकानी की, चाबियों का थैला दे दिया। बदमाशों ने तिजारी की चाबी निकलवाई और दुकान मालिक को देकर खुद उससे ही सामान भरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed