फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोर्ट रोड पर किशोर को कार में खिंचा, हंगामा

कोर्ट रोड पर किशोर को कार में खिंचा, हंगामा

Sun, 13 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट रोड पर किशोर को कार में खिंचा, हंगामा
कोर्ट रोड पर किशोर को कार में खिंचा, हंगामा
विज्ञापन

बागपत। कार सवारों ने शहर के कोर्ट रोड पर किशोर की साइकिल में पहले टक्कर मारी, बाद में उसको कार में खिंचा। शोर शराबा होने पर आरोपी कार छोड़कर भाग गए। परिजनों ने पड़ोसी पर अपहरण की कोशिश करने का आरोप लगाकर हंगामा किया और पुलिस से शिकायत की।

बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी विकास की राष्ट्र वंदना चौक पर पान की दुकान है। विकास के मुताबिक उसका बेटा शिवम (10) शनिवार शाम शहर के कोर्ट रोड पर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान कार ने उसको टक्कर मारी। बाद में उसमें सवार लोग शिवम को कार में खिंचने लगे। तभी उसका भतीजा रिंकू वहां पहुंच गया। उसके शोर मचाने पर आरोपी कार को छोड़कर भाग गए। वे जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। कार देखी तो पता चला पड़ोसी की है। आरोप है पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे का अपहरण करने की कोशिश की। आरोपी व्यक्ति के परिजनों से उनकी नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला शांत कराया। कोतवाली पुलिस ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed