{"_id":"5cd7246abdec22073964ebc6","slug":"141557603434-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं पर की गई टिप्पणी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं पर की गई टिप्पणी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत।
व्हाटस एप ग्रुप पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मैसेज को फॉरवर्ड करने के मामले में खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में ईवीएम मशीन की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर फंस गए। प्राथमिक जांच रिपोर्ट में उनकी लापरवाही उजागर हुई है। एसपी ने एएसपी को जांच सौंप दी है।
खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर अवधेश यादव ने डीजीपी के आदेश का उल्लंघन किया है। डीजीपी ओपी सिंह ने लोकसभा चुनाव से पहले ही निर्देश दिए थे कि कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी राजनीति पार्टी का प्रचार प्रसार नहीं करेगा। यदि किसी की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी इंस्पेक्टर अवधेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मैसेज को व्हाट्स एप ग्रुप पर फॉरवर्ड कर दिया। यह मैसेज मोदी का काला चिट्ठा के नाम से पीडीएफ फाइल है। इसमें 25 पेज हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं के फोटो हैं और उन पर तरह-तरह की टिप्पणी कर रखी है। इस मामले की ट्वीट कर डीजीपी से शिकायत की गई। इस संबंध में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामला गंभीर है। इसकी जांच एएसपी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर की लापरवाही मिली
बागपत। एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर अवधेश यादव ने जो मैसेज फॉरवर्ड किया है, उसमें उनकी लापरवाही रही है। एसपी को अवगत करा दिया गया है। मामले की अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
बच्चों ने किया मैसेज फॉरवर्ड
बागपत। इंस्पेक्टर अवधेश यादव ने बताया कि बच्चों ने मोबाइल से मैसेज फॉरवर्ड किया है। उन्होंने कोई मैसेज फॉरवर्ड नहीं किया।