फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जवान योगेंद्र हत्याकांड की कराई जाए उच्च स्तरीय जांच

जवान योगेंद्र हत्याकांड की कराई जाए उच्च स्तरीय जांच

Mon, 25 Mar 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
जवान योगेंद्र हत्याकांड की कराई जाए उच्च स्तरीय जांच
बागपत। थाना क्षेत्र के निबाली गांव के सीआरपीएफ के जवान योगेंद्र शर्मा की उधमपुर में गोली मारकर हत्या करने के मामले की परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की। परिजनों ने कहा कि आधिकारिक तौर पर आरोपी के मरने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी जिंदा भी हो सकता है। किसी साजिश के तहत जवान की हत्या की गई है।
विज्ञापन

निबाली गांव निवासी प्रदीप शर्मा ने बताया कि उसका भाई योगेंद्र शर्मा सीआरपीएफ की 187 बटालियन का जवान था। जम्मू कश्मीर के उधमपुर में 20 मार्च को कांस्टेबल अजीत कुमार निवासी कानपुर ने हेड कांस्टेबल योगेंद्र शर्मा समेत तीन जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्हें जानकारी मिली थी कि आरोपी ने हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। परिजनों ने बताया कि आरोपी ने सोची समझी साजिश के तहत तीनों जवानों की हत्या की है। तीनों जवान अपने-अपने कमरे में थे। आरोपी ने उनके कमरे में घुसकर हत्या की। आरोपी के मरने की पुष्टि भी किसी अधिकारी ने अभी तक नहीं की। उसका शव तक नहीं दिखाया है। आरोपी जिंदा भी हो सकता है। इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को निबाली गांव में जवान योगेंद्र शर्मा की शोक सभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed