{"_id":"5c76eab6bdec2273983663db","slug":"141551297206-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़, मेरठ और खरखौदा की टीम करेगी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हापुड़, मेरठ और खरखौदा की टीम करेगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राशन की कालाबाजारी मामले में माफिया से मिलीभगत के संबंध में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी की जांच के लिए शासन ने अधिकारियों की नियुक्त की है। हापुड़, मेरठ के खरखौदा सहित बागपत के अधिकारी इसकी जांच करेंगे।
दो दिन पूर्व जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा की टीम ने निवाड़ा से होते हुए हरियाणा में जा रहे कालाबाजारी के राशन को पकड़ा, इसमें 170 बोरे यानी 85 क्विंटल अनाज भरा हुआ था। चालक मौके से फरार हो गया था। टीम ने राशन और कैंटर को जब्त कर थाने में कैंटर जब्त कर लिया था। पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार ने दुड़भा निवासी अनाज माफिया हरिकिशन उर्फ पप्पण, कैंटर मालिक और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राशन की कालाबाजारी में बागपत के एसएमआई की संदिग्धता को देखते हुए डीएम पवन कुमार ने शासन को कार्रवाई के लिए लिखा था। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि शासन से एसएमआई की संलिप्ता को देखते हुए अधिकारियों को जांच करने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि हापुड़ के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी खरखौदा, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी बड़ौत सूर्यप्रकाश और जिला खाद्य विपणन अधिकारी कौशलदेव को जिम्मेदारी दी गई। शासन ने जल्द जांच कर इसकी रिपोर्ट शासन को देने के निर्देश दिए हैं।
अनाज माफिया की अभी तक गिरफ्तारी नहीं
बागपत। अनाज माफिया की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिला पूर्ति विभाग थाना पुलिस से फीडबैक ले रहा है। डीएसओ चमन शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। दो दिन होने भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।