{"_id":"5c2bca8bbdec22357e6cb5c8","slug":"141546373771-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पर जानलेवा हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही पर जानलेवा हमला, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के कोर्ट रोड गली नंबर छह में पत्नी से विवाद के चलते ससुराल वालों ने यूपी पुलिस के सिपाही पर हमला बोल दिया। तमंचों के बट मारकर घायल किया। फांसी लगाकर मारने की कोशिश की गई। सिपाही ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
यूपी पुलिस का सिपाही रविंद्र पुत्र राजपाल सीओ कार्यालय में तैनात है। वह कोर्ट रोड गली नंबर छह में मकान किराये पर लेकर रहता है। कुछ दिन पहले पत्नी से विवाद हो गया । इस विवाद को लेकर उसके साले ओमकार, जयकिशोर, लोकेश निवासी आकलपुर गांव जनपद गौतमबुद्धनगर ने घर में घुसकर सिपाही पर हमला बोल दिया। तमंचों के बट मारकर घायल कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं गले में फांसी लगाकर मारने की कोशिश की। शोर शराबा होने पर पड़ोसियों ने उसे बचाया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। घायल सिपाही ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया। सिपाही का पत्नी के साथ विवाद चल रहा है।