फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चोर पकड़ा, गाटर बरामद

चोर पकड़ा, गाटर बरामद

Wed, 21 Nov 2018 01:27 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
चोर पकड़ा, गाटर बरामद
बागपत। मोहल्ला देशराज निवासी राज कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व उसके घेर से लोहे का गाटर चोरी हो गया। इसका वजह 140 किलोग्राम है। उसने चांदीनगर रोड पर शहजाद की कबाड़े की दुकान पर गाटर रखा था। गाटर को तीन-चार उठाकर ले जाने के लिए खड़े थे। राज कुमार ने गाटर को अपना बताकर शहजाद को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसे सौंपा। पुलिस ने चोरी किया गाटर बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन


फैजल्लापुर में कई नलकूपों से उपकरण चोरी
बागपत। फैजल्लापुर गांव के जंगल में सोमवार की रात में चोरों ने किसान पूरण सिंह, धर्मपाल, अशोक, बाबू, जयभगवान, अतर सिंह, विनेश, रामपाल, कर्ण सिंह, राजेंद्र आदि के नलकूपों के ताले तोड़कर स्टार्टर, केबल समेत विद्युत उपकरण चुराकर ले गए। पूर्व प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इससे पहले भी कई बार नलकूपों में चोरी की घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन


शांत भंग के आरोप में छह लोगों का चालान किया
बागपत। मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने शांत भंग के आरोप में छह लोगों का चालान किया। माता कॉलोनी में रविवार की रात में मामूली कहासुनी हो लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ। इसमें ईदगाह निवासी फरियाद घायल हो गया । उसने राजू और कमल निवासी माता कॉलोनी के खिलाफ कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई । वहीं सिसाना गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया । इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से एनसीआर दर्ज कराई । पुलिस ने बॉबी और उसके बेटे सोनू , दूसरे पक्ष के चांद और सुभाष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी का शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed