फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 26 हजार

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 26 हजार

Thu, 04 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 26 हजार

विज्ञापन
दोघट (बागपत)। झूंडपुर गांव के व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर अज्ञात युवक ने 26 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज मिलने के बाद इसकी जानकारी हुई। उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी।

झूंडपुर गांव निवासी सतीश ने बताया कि उसका केनरा बैंक शाखा बुढ़ाना में खाता है। उसने बैंक से एटीएम कार्ड लेकर रखा है। एक सप्ताह पूर्व उसने एटीएम कार्ड द्वारा अपने खाते से 40 हजार रुपये निकाले थे। जिस समय वह रुपये निकाल रहा था तो एटीएम मशीन के पास एक युवक खड़ा हुआ था। उसने एटीएम कार्ड लगाने के बहाने उसका कार्ड बदल दिया। तब तो उसे कोई जानकारी नहीं हुई। बुधवार को उसे मोबाइल पर बैंक खाते से 26 हजार रुपये निकालने का मेसेज आया। उसने बैंक में जानकारी की तो पता चला कि किसी ने एटीएम कार्ड द्वारा धनराशि निकाली है। उसने थाने पहुंचकर अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed