फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केतीपुरा में मकान पर पथराव, फायरिंग

केतीपुरा में मकान पर पथराव, फायरिंग

Thu, 06 Sep 2018 01:11 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
केतीपुरा में मकान पर पथराव, फायरिंग
बागपत।
विज्ञापन

मोहल्ला केतीपुरा में खेलते समय बच्चों में हुए विवाद को लेकर एक पक्ष ने मकान पर पथराव कर दिया। इसमें बच्चों और महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी पुलिस के सामने हवाई फायरिंग कर भाग गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध मेें कोतवाली में तहरीर दी। पीड़ित पक्ष के यहां बृहस्पतिवार को युवती का निकाह है।
बागपत के केतीपुरा मोहल्ला निवासी सीनू ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी बेटी का निकाह है। उनके यहां रिश्तेदार आए हुए हैं। परिवार निकाह की तैयारियों में लगा है। उसकी पत्नी नूर का भतीजा शोएब घर के बाहर खाली प्लाट में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी आसिफ के बच्चों से उसका झगड़ा हो गया। उन्होंने शोएब की पिटाई कर दी। जब वे उसे छुड़ाने पहुंचे तो पड़ोसियों से उनकी कहासुनी हो गई। इसी को लेकर आरोपी पक्ष ने मकान की छत पर उन पर पथराव कर दिया। इसमें नूर, शहनाज, सना, सयान, सादाब, आदिल, नाजो निवासी केतीपुरा घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने इधर उधर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ दिलीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने पुलिस के सामने ही तमंचे से हवाई फायर किए और भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में 7-8 लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि बच्चों के खेलने को लेकर झगड़ा हुआ है। किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। एक-दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed