{"_id":"5b85a7b442c79246764177fb","slug":"141535485876-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुट्ठी के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुट्ठी के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
बालैनी थाना क्षेत्र के कासा पुट्ठी गांव के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर युवक को लाइसेंसी बंदूक चोरी के झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। एसपी ने आश्वासन दिया कि यदि युवक निर्दोष है तो उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के विनोद उर्फ लीलू ने वकील पुत्र शकूर के खिलाफ लाइसेंसी बंदूक चोरी की झूठी तहरीर दी है। जबकि वकील मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। विनोद ने वकील को ईख बांधने के लिए कहा था। उसने ईख बांधने से मना कर दिया। इसी को लेकर तीन-चार लोगों ने घर पर आकर वकील की पिटाई भी की थी। उसने बंदूक चोरी नहीं की। उसे झूठा फंसाया जा रहा है। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यदि युवक निर्दोष है तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। प्रदर्शन करने वालों में आस मोहम्मद, अली हसन, अख्तर, महताब, अनीस, खुर्शीद आदि शामिल रहे।