फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किशोरी के अपहरण में सात परीमुकदमा दर्ज

किशोरी के अपहरण में सात परीमुकदमा दर्ज

Fri, 18 May 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण में सात परीमुकदमा दर्ज
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तीन दिन बाद भी किशोरी का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार की सुबह पांच बजे कूड़ा डालने गई किशोरी का तीन-चार युवक अपहरण कर ले गए थे। उसके छोटे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में परिजनों ने बुधवार की शाम कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया था। इस मामले में किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रामू पुत्र राजू, चांद पुत्र शेखर, पंजाब पुत्र बल्लर, सूरज पुत्र शेखर, टिंकू पुत्र भोपाल, शेखर पुत्र धर्मवीर व सहारनपुर के गंधोर गांव निवासी मिट्ठू पुत्र भोपाल के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन दिन बीत जाने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा पाई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि किशोरी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed