फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्राओं से छेड़छाड़ में एक युवक गिरफ्तार

छात्राओं से छेड़छाड़ में एक युवक गिरफ्तार

Fri, 11 May 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ में एक युवक गिरफ्तार
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बहनों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। फरार आरोपी पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। मनचलों के डर से दोनों छात्राओं ने भी स्कूल जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहने कक्षा नौ और कक्षा 11 में पढ़ती है। दोनों बहनों को पिछले कुछ दिन से गांव के ही आवारा किस्म के युवक परेशान कर रहे हैं। बुधवार को स्कूल से घर लौटते समय दोनों छात्रों के साथ युवकों ने छेड़छाड़ की । इतना ही नहीं शिकायत करने गए परिजनों को भी पीटा । इससे छात्रा के पिता और मां घायल हो गए थे। छात्राओं के पिता ने नीशू पुत्र अमरीश, अमन पुत्र पप्पू, अमरीश पुत्र राजकुमार, सतीश पुत्र तिलकराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने आरोपी नीशू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

छात्राओं के पिता का आरोप है कि पुलिस उल्टे पीड़ित परिवार पर ही फैसले का दबाव बना रही है। तीन आरोपी गांव में खुले घूम रहे हैं। मनचलों के डर से दोनों छात्राओं ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। बृहस्पतिवार को दोनों बहने स्कूल नहीं गई। पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह दवा लेने जा रहा था तभी आरोपी पक्ष के लोगों ने उसे रोका और उस पर फैसला करने का दबाव बनाने लगे। धमकी दी कि यदि फैसला नहीं किया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस धमकी के बाद परिवार भयभीत है। थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तीन आरोपी फरार है। उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed