{"_id":"5ac281074f1c1bb6618b53c1","slug":"141522696455-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से 230 मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से 230 मोबाइल चोरी
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नया बाजार सब्जी मंडी के सामने एक मोबाइल की दुकान में नकब लगाकर चोर हजारों की नगदी समेत मोबाइल, चार्जर व अन्य दस लाख का सामान चुराकर ले गए। इस वारदात से मोबाइल दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर नया बाजार में मार्ग अवरुद्ध किया। और कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने कहा यदि छह दिन में चोरी का खुलासा नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
नया बाजार में सब्जी मंडी के सामने विग मोबाइल सेंटर के नाम से मोबाइल की दुकान है। उसके मालिक इस्लाम पुत्र रशीद निवासी पट्टी चौधरान रविवार की रात में दुकान बंद कर अपने घर गए। सोमवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो दुकान का सामान बिखरा था और दुकान में नकब लगी थी। दुकान में चोरी की सूचना मिलते ही अन्य दुकानदार भी एकत्र हो गए । सूचना पर पुलिस और सीओ रामानंद कुशवाह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया। इस संबंध में दुकान मालिक इस्लाम ने चोरी की तहरीर दी। इसमें बताया चोर दुकान से 62 हजार की नगदी, दो सौ मोबाइल छोटे और तीस मोबाइल बडे़ सहित अन्य सामान चुराकर ले गए है। इनकी कीमत दस लाख रुपये बताई।
दुकान में चोरी होने की सूचना मिलते ही दुकानदारों में आक्रोश पैदा हो गया। उन्होंने कोतवाली का घेराव किया। बाद में फूंस वाली मस्जिद के पास पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर करीब आधा घंटे तक जाम लगाया और मोबाइल की तमाम दुकानें बंद रखी। व्यापारियों ने कहा यदि छह दिन में चोरी की खुलासा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेेंगे। इनमें अंकुर जैन, मुदित जैन, विक्रांत जैन, अरविंद जैन, चमन लाल, अनुज जैन, मुकेश शर्मा, भीम चौधरी, संजीव जैन, अतुल जैन आदि रहे।