{"_id":"5974ece34f1c1b30598b474c","slug":"141500835043-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस वर्षीय बेटी को छोड़, पिता हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस वर्षीय बेटी को छोड़, पिता हुआ फरार
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एसपी दफ्तर के पास घूमती मिली किशोरी ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसका कहना है कि उसका पिता ही उसको यहां पर छोड़कर गया है। पुलिस उसके घर का पता लगाने में लगी हुई है।
दस वर्षीय किशोरी, शनिवार शाम करीब छह बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास घूम रही थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस उसको कोतवाली ले आई थी। पुलिसकर्मियों ने उससे उसका नाम और पता पूछा तो उसने कोई जानकारी नहीं दी थी। बाद में उसने पुलिस को सारी बातें बता दी। पुलिस के मुताबिक लड़की ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। उसका पिता उसे यहां पर लेकर आए थे। पिता उसे यहां पर छोड़कर कहां पर गए उसे इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू का कहना है कि लड़की के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास चल रहा है।