फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अहैड़ा रेलवे हाल्ट पर युवक पर हमला, तनाव

अहैड़ा रेलवे हाल्ट पर युवक पर हमला, तनाव

Sun, 09 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
अहैड़ा रेलवे हाल्ट पर युवक पर हमला, तनाव
बागपत। कुछ लोगों ने अहैड़ा रेलवे हाल्ट पर युवक पर हमला कर दिया। घायल ने एक दिन पहले फाटक पर बाइक सवार युवक को बाइक हटाने के लिए बोला था। इस बात पर वारदात को अंजाम दिया। इस हमले के बाद तनाव बना है।
विज्ञापन

खट्टा प्रह्लादपुर निवासी युवक अमित पुत्र वीरेंद्र दिल्ली में नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह ट्रेन से ड्यूटी जाने के लिए अहैड़ा स्टेशन पर जा रहा था। अहैड़ा का रेलवे फाटक बंद था। वहां पर पाबला-बेगमाबाद गांव का युवक बाइक लेकर खड़ा हुआ था। उसने उसे बाइक हटाने को कहा, ताकि ट्रेन पकड़ सके। आरोपी युवक ने बाइक हटाने से मना कर दिया था। इसके बाद वह वहां से चला गया था। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे ड्यूटी पर जाने के लिए अहैड़ा रेलवे फाल्ट पर पहुंचा, तो आरोपी युवक अपने पांच-छह साथियों के साथ वहां पर पहले से ही खड़ा था। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। अन्य यात्रियों से बीच बचाव कराया। वह वापस अपने घर जाने लगा। रास्ते में आरोपियों ने पीछे से आकर उस पर दोबारा हमला किया। वह घायल हो गया। आरोपी उससे 2500 रुपये नगद भी छीनकर ले गए। उसने तीन आरोपी युवकों को पहचान लिया था। पीड़ित परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । इस वारदात के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed