फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SDM orders closure of rides at Dussehra fair; inquiry ordered.

Meerut News: एसडीएम ने दशहरा मेले में बंद कराए झूले, जांच के आदेश

Tue, 25 Aug 2026 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
SDM orders closure of rides at Dussehra fair; inquiry ordered.
किठौर में एसडीएम के आदेश के बाद बंद पड़े झूले फोटो  संवाद
- दो दिन पूर्व नानपुर निवासी युवक का झूले में कुचला गया था पैर, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। कस्बे में मेरठ-गढ़ मार्ग पर दशहरा स्थल पर चल रहे मेले में रविवार रात अचानक ट्रेन वाले झूले की एक बोगी टूटने पर हापुड़ के गांव रसूलाबाद नानपुर निवासी दिलशाद के दोनों पैर कुचल गए थे। आरोप है कि चिल्लाने बावजूद ऑपरेटर ने झूला नहीं रोका। पीड़ित के भाई इरफान की ओर से झूला ऑपरेटर और मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मौके पर पहुंचे एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह ने झूला न चलाने तथा पीडब्लूडी अधिकारियों को झूलों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके चलते मेले में झूलाें का संचालन बंद रहा।

हापुड़ के गांव रसूलाबाद नानपुर निवासी इरफान ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को उसका भाई दिलशाद कस्बा किठौर में मेला देखने गया था। मेले में वह ट्रेन वाले झूले में झूल रहा था। आरोप है कि झूला चला तो एक जोरदार आवाज आई। इसके बाद उसका भाई दूसरी ओर जाकर गिरा। झूले की बोगी में उसके भाई के दोनों पैर फंसने से बुरी तरह से कुचले गए। लोगों की मदद से उसे मेरठ स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहीं मेला संचालक पवन शर्मा का कहना है कि उक्त मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन

सीओ किठौर सौम्या अस्थाना का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। समझौते की जानकारी नहीं है।
वहीं एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह का कहना है कि घटना के बाद झूलों की जांच न होने तक संचालन बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed