{"_id":"6a8dcf6c8e80ec036f0d4905","slug":"abvp-and-sfi-activists-clash-one-student-injured-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-143524-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आपस में भिड़े, एक छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आपस में भिड़े, एक छात्र घायल
Tue, 25 Aug 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज लोहाघाट में विभिन्न मांगों के लिए एबीवीपी और एनएसयूआई संगठन का धरना प्रदर्शन मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। सोमवार रात धरना स्थल पर पत्थरबाजी के बाद दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मारपीट में एनएसयूआई कार्यकर्ता घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इससे पूर्व सोमवार रात छात्रों के छत से नीचे उतरने के कुछ घंटे बाद अचानक एनएसयूआई के धरना स्थल पर लगाए गए टेंट पर पत्थर गिरने लगे। इसके बाद एनएसयूआई और एबीवीपी के छात्र आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
इसी दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रियांशु बोहरा के सिर और आंख के पास गहरी चोट लग गई। उन्हें उपचार के लिए उपजिला अस्पताल लोहाघाट ले जाया गया। घटना के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता आयुष गोस्वामी और प्रियांशु बोहरा ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं और अन्य छात्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
वहीं, एबीवीपी की ओर से भी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष सोनिका जोशी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।
उधर कॉलेज परिसर में दोनों छात्र संगठनों का धरना प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी रहा। छात्र संगठनों के आमने-सामने आने से कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।