{"_id":"6a8dcf6116f67f466200da59","slug":"husband-and-wife-commit-suicide-after-refusing-to-cut-cake-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-163742-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: केक काटने से इन्कार करने पर पति-पत्नी ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: केक काटने से इन्कार करने पर पति-पत्नी ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। डिबाई क्षेत्र के गांव जरैना में जन्मदिन मनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली। पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी।
पत्नी की मौत से सदमे में आए पति ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दंपती ने करीब 13 माह पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों परिवारों ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से दोनों परिवारों के साथ ही गांव में मातम छा गया।
कोतवाली डिबाई की धर्मपुर रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के गांव जरैना निवासी अमर सिंह किसान हैं। उनका इकलौता बेटा सुनील (20) नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। इसी कंपनी में काम करने वाली रामघाट थाना क्षेत्र के गांव सुहानी का नगला निवासी ज्योति (19) से सुनील की नजदीकियां बढ़ीं। दोनों ने परिजनों की सहमति से तीन जुलाई 2025 को अतरौली थाना क्षेत्र स्थित ज्योति की ननिहाल में विवाह किया था।
विज्ञापन
बताया गया कि 18 अगस्त को दोनों गांव जरैना आए थे। 20 अगस्त को ज्योति का जन्मदिन था। वह धूमधाम से जन्मदिन मनाने के लिए केक काटना चाहती थी। हालांकि, सुनील ने सादगी से जन्मदिन मनाने की बात कहते हुए केक काटने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर ज्योति नाराज हो गई। बाद में उसने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
ज्योति की मौत से सुनील भी तनाव में आ गया। कुछ समय बाद उसने भी फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। इकलौते बेटे और पुत्रवधू की मौत से सुनील के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ज्योति के मायके में भी मातम पसरा है। एक साथ दो मौतों से गांव में भी शोक का माहौल है।