फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाइक सवारों ने महिला चिकित्सक और उनके चालक को पीटा

बाइक सवारों ने महिला चिकित्सक और उनके चालक को पीटा

Sun, 17 Mar 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने महिला चिकित्सक और उनके चालक को पीटा
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास मामूली विवाद को लेकर पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने कार में सवार महिला चिकित्सक और उसके कार चालक के साथ मारपीट की। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मेरठ के मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक अभिलाषा गुप्ता पत्नी वीके गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को वह बागपत में किसी काम से आई । दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास उसकी कार की साइड बाइक में लग गई। इसे लेकर पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने कार चालक से मारपीट की। जब वह बचाव में आई तो उनके साथ भी मारपीट की। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed