फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरूरपुर में व्यक्ति को पीटकर हाईवे पर फेंका

सरूरपुर में व्यक्ति को पीटकर हाईवे पर फेंका

Tue, 12 Mar 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सरूरपुर में व्यक्ति को पीटकर हाईवे पर फेंका
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में व्यक्ति को तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत करना महंगा पड़ा। आरोप है कि कुछ लोग कार में डालकर ले गए और गुफा मंदिर के पास उसकी पिटाई की। हाईवे पर फेंक कर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सरूरपुर कलां गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र महा सिंह ने एसपी को बताया कि कुछ लोग टंकी के पास तालाब पर कब्जा कर रहे है। 20 फरवरी को उसने डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने राजस्व विभाग की टीम को भेजकर निर्माण कार्य रुकवाया। चार-पांच दिन बाद फिर से आरोपियों ने अधिकारियों से सांठ गांठ कर तालाब की भूमि पर निर्माण शुरू करा दिया। आठ मार्च की रात आठ बजे आरोपी मकान बना रहे थे। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर काम रुकवाया। आरोपी ने फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने रात में ही तहरीर दी। नौ मार्च की सुबह फिर से आरोपियों ने कब्जा शुरू कर दिया। उसने फिर से डीएम को शिकायत की। आरोपियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर उसे रुपये के लेन-देन के मामले में झूठा फंसा दिया। उसके कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में डालकर ले गए। उसकी पिटाई की और गुफा मंदिर के पास हाईवे पर फेंक कर भाग निकला। उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़ित को दी मारने की धमकी
बागपत। बड़ौत निवासी युवती ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह शाहदरा दिल्ली में रहती है। तीन माह पहले बड़ौत निवासी युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिसका मुकदमा बड़ौत कोतवाली में दर्ज है। आरोपी 21 फरवरी को जमानत पर छूटकर आ गया है। अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने एसपी से सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed