फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यमुना इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर गोकशी

यमुना इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर गोकशी

Sun, 24 Feb 2019 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
यमुना इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर गोकशी
बागपत। शहर में चमरावल रोड पर महिला थाने के पास यमुना इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर दो गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से तनावपूर्ण स्थिति बन गई। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोकशी के विरोध में हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीन दिन में खुलासे का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हो गए। पुलिस ने जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को दफना दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह आठ चमरावल रोड पर महिला थाने के पास यमुना इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर दो गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री विक्की चौधरी, भगवा सेना के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने कहा महिला थाने के पास गोकशी की घटना हुई है, इसने पुलिस सुरक्षा की पोल खोल दी। पुलिस रात्रि में गश्त नहीं करती। चमरावल रोड पर लूटपाट की घटनाएं भी होती हैं। पुलिस गोकशी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। रात्रि में अज्ञात लोगों ने दो गोवंशीय पशुओं का कटान कर दिया। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने तीन दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस पर विहिप कार्यकर्ता शांत हुए। पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर गोवंशीय पशुओं के अवशेषों को दफना दिया। विहिप के नगर मंत्री विक्की चौधरी ने तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वालों में सुनील मुखिया, रोहित, दीपक, प्रदीप गोटी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed