{"_id":"5c670eb5bdec22297827b4ac","slug":"131550257845-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडेरा में विवाहिता को मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंडेरा में विवाहिता को मारने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव में पति समेत चार लोगों ने महिला को गला दबाकर मारने की कोशिश की। उसके बेटे को उठाकर ले जाने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। महिला ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
कंडेरा गांव निवासी जमील ने एसपी को बताया कि उसने अपनी बेटी नगमा का निकाह पांच साल पहले शामली निवासी आशू से किया था। निकाह के कुछ दिन बाद ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। नगमा अपने पिता के घर पर आकर रहने लगी। उसने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 12 फरवरी को उसका पति अपने तीन साथियों के साथ कंडेरा गांव में आया और नगमा व उसके बेटे अली हैदर का अपहरण करने का प्रयास किया। नगमा का गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। आरोपी महिला को मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसने रमाला थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।