फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राम रहीम हत्याकांड का खुलासा न होने से लोगों में गुस्सा

राम रहीम हत्याकांड का खुलासा न होने से लोगों में गुस्सा

Sun, 01 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम हत्याकांड का खुलासा न होने से लोगों में गुस्सा
बागपत।
विज्ञापन

मनोरोगी युवक राम रहीम हत्याकांड में पुलिस तीन दिन बाद भी हत्यारे को नहीं पकड़ पाई है। हत्या का खुलासा नहीं होने से लोगों में गुस्सा है। पुलिस हत्यारे की कद काठी वाले युवकों को हिरासत में लेकर पहचान करने में लगी है। पुलिस को आशंका है कि हत्यारा पुराना कस्बे का ही रहने वाला हो सकता है।

बुधवार की रात में पुराना कस्बा स्थित पुलिस चौकी के सामने मनोरोगी युवक राम रहीम की सिरफिरे युवक ने गला दबाकर और सिर में पत्थर मारकर हत्या की। पूरी वारदात चौकी के पास हाजी उस्मान के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । इस मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारे का पता लगाने में जुटी है, लेकिन तीन दिन बाद भी हत्यारे का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने हत्यारे युवक की कद-काठी वाले युवकों को हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करने में जुटी हुई है, अभी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस को आशंका है कि हत्यारा पुराना कस्बा मोहल्ले का ही रहने वाला हो सकता है। पुलिस के साथ मोहल्ले के लोग भी अपने स्तर पर हत्यारे का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं तीन दिन बाद भी वारदात का खुलासा न होने से लोगों में गुस्सा है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि हत्यारे की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी है। हत्यारे की उम्र के युवकों को हिरासत में लेकर पहचान की जा रही है। इस मामले में किसी निर्दोष युवक को जेल नहीं भेजा जाएगी। शीघ्र ही हत्यारे को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed