{"_id":"5a9c43cc4f1c1b013e8b51d7","slug":"131520190412-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली में चकरोड को लेकर संघर्ष, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बामनौली में चकरोड को लेकर संघर्ष, पांच घायल
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में चकबंदी के दौरान छोड़ी गई चकरोड को लेकर किसानों के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के पांच किसान घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
बामनौली गांव में चकबंदी के दौरान पांच मीटर चौड़ी और 200 मीटर लंबी चकरोड छोड़ी गई थी। इस चकरोड से लगभग 20 किसानों के खेतों में जाने का रास्ता है। आरोप है कि चकरोड पर देवेंद्र और जय ओम का कब्जा है और उनकी गन्ने की फसल खड़ी हुई थी। उन्होंने चकबंदी अधिकारियों को फसल काटने के बाद चकरोड छोड़ने को कहा । चंद्रपाल पक्ष के लोगों ने रविवार को देवेंद्र पक्ष के लोगों से चकरोड छोड़ने कहा तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष के देवेंद्र, जय ओम, दूसरे पक्ष के प्रवेंद्र, तेजवीर और ब्रजपाल घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी । पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया है। दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
तमंचे सहित युवक गिरफ्तार
दोघट। पुलिस ने गांगनौली तिराहे के पास से गुड्डू पुत्र संजय निवासी सूप को गिरफ्तार कर 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।