{"_id":"5a84923a4f1c1b05738b7654","slug":"131518637626-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी यमन नहर पर दंपति से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्वी यमन नहर पर दंपति से लूटपाट
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
तीन तमंचेधारी बदमाशों ने पूर्वी यमन नहर पर बड़ौत से बाइक पर सवार होकर कांधला जा रही दंपति को रोका और तमंचों के बल पर हजारों की नगदी, कानों के कुंडल और अंगूठी लूट ली और बाद में मारने की धमकी देेकर खेतों में भाग गए।
कांधला निवासी रहीसू बुधवार को अपनी पत्नी मेहरूनिसा के साथ बाइक पर सवार होकर बड़ौत किसी काम के लिए आए। जब वे बड़ौत से वापस कांधला पूर्वी यमन नहर की पटरी से होते जा रहे थे तो बावली और किशनपुर बराल के बीच झाल के नजदीक खेत से तीन तमंचेधारी बदमाश निकले और उन्हें तमंचे के बल पर रोका और रहीसू से 2300 रुपये की नगदी, उसकी पत्नी से कानों के कुंडल, अंगूठी और मोबाइल लूट लिया। बाद में गोली मारने की धमकी देकर खेतों में भाग गए। बदमाश जाते समय पीड़ित के मोबाइल का सिम भी तोड़कर फेंक गए। वारदात के बाद पीड़ित दंपति कांधला चली गई।