{"_id":"6ae79d54e12455c33802f846","slug":"a-married-woman-hanged-herself-following-an-argument-with-her-husband-lucknow-news-c-13-lko1070-1992143-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पति से कहासुनी के बाद विवाहिता ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पति से कहासुनी के बाद विवाहिता ने लगा लिया फंदा
Mon, 02 Nov 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। पारा की विक्रम नगर कॉलोनी में शनिवार देर रात पति से कहासुनी के बाद स्वाति (22) ने फंदा लगा लिया। पति करन उन्हें रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अतिरिक्त इंस्पेक्टर बैजनाथ के मुताबिक, मूलरूप से कानपुर के कल्याणपुर निवासी स्वाति की तीन साल पहले हरदोई के संडीला निवासी करन से शादी हुई थी। करन पत्नी और डेढ़ साल के बेटे शिवांश के साथ विक्रम नगर में मनोज कुमार के मकान में किराये पर रहते थे। शनिवार रात करीब 11 बजे पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद स्वाति कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद करन कमरे में पहुंचे तो पत्नी को दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका देखा। अतिरिक्त इंस्पेक्टर ने बताया कि विवाहिता के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।