{"_id":"6ae79b9e2a07b6ff190dff0b","slug":"stockpile-of-firecrackers-discovered-at-a-dairy-warehouse-in-jathlana-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165537-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जठलाना में डेयरी के गोदाम से मिला पटाखे का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जठलाना में डेयरी के गोदाम से मिला पटाखे का जखीरा
Mon, 02 Nov 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
जठलाना में गोदाम से बरामद पटाखे। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। कस्बा में कन्हैया डेयरी के गोदाम पर रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। पुलिस टीम ने गोदाम की जांच की तो वहां बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री के साथ अवैध रूप से रखे पटाखे भी मिले। पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखे रखने के मामले में डेयरी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना जठलाना प्रभारी आनंद प्रकाश के मुताबिक पुलिस टीम ने गोदाम की जांच की तो करीब 50 किलो पनीर, एक क्विंटल खोया, 50 किलो दही और लगभग 50 किलो घी बरामद किया। इसके बाद थाना प्रभारी ने फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर डॉ. गुलाब सिंह और उनकी टीम को मौके पर बुलाया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरामद पनीर, खोया, दही और घी के सैंपल लिए।
इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि गोदाम में पटाखे रखने के लिए लाइसेंस नहीं था। इस पर पुलिस ने गोदाम मालिक अंकित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अंकित की जठलाना में मिठाई की दुकान है और उसने दुकान से कुछ दूरी पर ही गोदाम बना रखा है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आईजी और एसपी के निर्देश पर कार्रवाई : थाना प्रभारी
थाना जठलाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि यह कार्रवाई आईजी पंकज नैन और एसपी कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार की गई है। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने गोदाम पर छापा मारा था। वहां से खाद्य सामग्री और पटाखे बरामद हुए हैं। सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।