{"_id":"59f4dd594f1c1b86698b8266","slug":"131509219673-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत में दूध व्यापारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ौत में दूध व्यापारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ौत में दूध व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी को रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।
बड़ौत के गुराना रोड निवासी वीरेंद्र कुमार, दूध व्यापारी है। उनके मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन कर्ता ने उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। धमकी दी यदि रुपये नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा। इसकी परिजनों को जानकारी दी । इससे पूरा परिवार दहशत में आ गया। पहले तो किसी के सामने जिक्र नहीं किया। बाद में अफसरों से अपनी सुरक्षा और फोनकर्ता का पता चलाकर कार्रवाई करने की मांग की। उनकी तहरीर पर बड़ौत कोतवाली में रंगदारी और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। बड़ौत कोतवाल हरेराम यादव ने बताया कि रंगदारी मांगने वाले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सर्विलांस की भी मद्द ली जा रही है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
रंगदारी का सिलसिला जारी, दहशत में व्यापारी
बागपत। जनपद में रंगदारी मांगने का सिलसिला जारी है। चार दिन पहले ढिकौली गांव में किराना स्टोर संचालक से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए दो भाइयों पर तमंचे सटा दिए । इससे पहले बड़ौत में चमड़ा कारोबारी, छपरौली में मेडिकल स्टोर संचालक, मिठाई व्यापारी से रंगदारी मांगी जा चुकी है। रटौल में लोहा कारोबारी को गोली मारकर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इससे कारोबारी दहशत में है। पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है।