{"_id":"59b1a0f84f1c1be57f8b4d16","slug":"131504813304-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणव की गिरफ्तारी को एसपी दफ्तर पहुंचे पीड़ित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रणव की गिरफ्तारी को एसपी दफ्तर पहुंचे पीड़ित
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पूरणपुर नवादा गांव में गोली लगने से घायल किशोर समेत दो लोग अपने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उन्होंने गांव के ही प्रणव स्वरूप पर साथियों के साथ मिलकर हमले के बाद धमकी देने का आरोप लगाकर अफसरों से कार्रवाई की मांग की।
गांव के श्यामलाल शर्मा ने बताया 15 अगस्त को गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। कार्यक्रम में ही तीन लोगों ने वहां पर पहुंचकर फायरिंग कर दी । उनका पौत्र विशेष शर्मा के अलावा दीपक गोली लगने से घायल हो गया । चांदीनगर थाने में प्रवीण शर्मा उर्फ प्रणव स्वरूप महाराज, विनोद शर्मा निवासी पूरणपुर नवादा और आदेश निवासी गौना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर एक धमकी का भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोप है आरोपी प्रणव स्वरूप को गाजियाबाद के एक नेता का संरक्षण प्राप्त है। पीड़ितों ने पुलिस अफसरों से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उधर चांदीनगर पुलिस ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।