फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जीआरपी महिला कांस्टेबल की सूझबूझ से बची महिला

जीआरपी महिला कांस्टेबल की सूझबूझ से बची महिला

Thu, 06 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी महिला कांस्टेबल की सूझबूझ से बची महिला
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के रेलवे स्टेशन पर बुधवार की तड़के जीआरपी महिला कांस्टेबल की सूझबूझ से एक महिला की जान बच गई। महिला गृह क्लेश के कारण ट्रेन के आगे कूदकर जान देना चाहती थी। सूचना पर पहुंचे जीआरपी थाना प्रभारी ने महिला को समझा-बुझाकर शांत किया और परिजनों को सूचना देकर स्टेशन पर बुलाया। बाद में महिला को खुशी-खुशी परिवार के साथ भेजा।

बुधवार को सुबह के समय जीआरपी महिला कांस्टेबल प्रीति ठाकुर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान शामली से दिल्ली जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन करीबन 7:15 मिनट पर स्टेशन पर रुकी। दो मिनट रुकने के बाद जैसे ही ट्रेन रवाना हुई, तभी बावली गांव की एक विवाहित ट्रेन की ओर खुदकुशी के लिए दौड़ पड़ी। इसकी भनक लगते ही जीआरपी महिला कांस्टेबल प्रीति ठाकुर भी महिला की ओर दौड़ पड़ी। महिला जैसे ही ट्रेन के आगे कूदी, महिला कांस्टेबल ने हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लिया। इससे देख वहां पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। जीआरपी थाना प्रभारी ने महिला को समझा कर शांत किया और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर महिला के परिजन मौके पर पहुंचे। बाद में जीआरपी थानाध्यक्ष ने महिला और परिजनों को थाने ले जाकर समझाया। इसके बाद महिला को घर भेजा। जीआरपी थानाध्यक्ष अजय पंवार ने कहा महिला को परिजनों के साथ समझाकर भेज दिया है। महिला किसी बात को लेकर परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed