फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवती से छेड़छाड़ पर कश्मीरी छात्र को पीटा, हंगामा

युवती से छेड़छाड़ पर कश्मीरी छात्र को पीटा, हंगामा

Thu, 16 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़ पर कश्मीरी छात्र को पीटा, हंगामा
बागपत। स्यादवाद इंस्टीट्यूट में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में एक स्टॉल पर बैठी युवती से छेड़खानी के बाद परिजनों ने आरोपी कश्मीरी छात्र की पिटाई कर दी। बाद में छात्र के माफी मांगने पर मामले में समझौता हो गया। दिन निकलने पर कश्मीरी छात्रों ने कुछ लोगों पर जम्मू कश्मीर का बताने पर मारपीट का आरोप लगाया। कई छात्रों ने कालेज छोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित स्याद्वाद इंस्टीट्यूट बागपत में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत 90 कश्मीरी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। बुधवार को कश्मीरी छात्र कॉलेज से सामान बांधकर सड़क पर उतर आए और आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके साथ जम्मू कश्मीर का बताने पर मारपीट की है। छात्रों ने कहा वह कॉलेज में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अपना ट्रांसफर जम्मू ब्रांच में कराने की मांग की। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर भूखा रखने व कॉलेज से निकलने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन

कॉलेज के चेयरमैन नागेंद्र गोयल ने बताया कि कॉलेज में पांच दिन से धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम में सामान बेचने के लिए युवतियों ने कॉलेज परिसर में स्टॉल लगाए हैं। मंगलवार की रात में दो कश्मीरी छात्रों ने स्टाल पर सामान बेच रही युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी, इसकी शिकायत पर युवती के परिजनों ने छात्र की पिटाई की, इसमें वह घायल हो गया। रात को ही छात्र ने अपना जुर्म कबूल कर युवती से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को कॉलेज से निकला नहीं गया है, लेकिन यदि कोई भी कॉलेज के अनुशासन को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। एएसपी रण विजय सिंह ने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कश्मीरी छात्रों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट करने वालों का लगाया जा रहा पता : एएसपी
बागपत। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि कॉलेज में मंगलवार की रात में कार्यक्रम में कश्मीरी छात्र ने किसी युवती से छेड़छाड़ की। युवती के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। रात में दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया। बुधवार को आरोपी छात्र बिना बताए कहीं चला गया। इससे लेकर कश्मीरी छात्रों ने हंगामा किया। उन्हें समझाकर शांत कर दिया। छात्र से मारपीट करने वालों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed