{"_id":"5c310572bdec2256f6520e68","slug":"121546716530-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम रटौल के समीप से तीन लाख रुपये से अधिक कीमत के गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों तस्कर वेस्ट यूपी में गांजा की सप्लाई करते हैं।
थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार की रात्रि में क्षेत्र के ग्राम रटौल मार्ग पर जब गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को मार्ग से दो संदिग्ध युवक गुजरते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया और थाने लाई। थाने में तलाशी लेने पर उनके पास से तीन किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस पूछताछ में गांजा तस्करों ने अपने नाम वसीम निवासी डासना गाजियाबाद और, रिहान निवासी हापुड़ बताया। पकडे़ गए उक्त युवक वेस्ट यूपी में गांजा की सप्लाई करते हैं। दोनो तस्करों के पास से करीब तीन लाख रुपये से अधिक कीमत कर गांजा बरामद हुआ है। शनिवार को एनडीपीएस एक्ट में थाने में मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान किया।