{"_id":"5bf70582bdec22415a7f97a0","slug":"121542915458-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से लेकर आए दुल्हन, गांव में लगा दी बोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार से लेकर आए दुल्हन, गांव में लगा दी बोली
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)। बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बिहार प्रदेश से लाई गई महिला की बोली लगाने का मामला सामने आया। इस बीच कुछ युवकों के बीच कहासुनी भी हो गई। विवाद बढ़ता देखकर महिला को लेकर गांव में आया युवक महिला के साथ ही गांव से गायब हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जांच कराई जाएगी।
ग्रामीणों ने बताया कि एक युवक बिहार प्रदेश की रहने वाली एक महिला को लेकर गांव में पहुंचा। गुपचुप तरीके से गांव के कुछ लोगों से महिला से शादी करने के लिए कहा, इसके बदले रुपये भी मांगे। ग्रामीणों का दावा है कि इसके बाद महिला की एक घर में बैठकर बोली तक लगा दी गई। खरीदने को लेकर युवकों में झगड़ा हो गया। ग्रामीणों के अनुसार 85 हजार रुपये तक महिला की बोली पहुंच गई थी। विवाद को देखकर युवक महिला को लेकर चला गया। दिनभर गांव में इस पर चर्चा होती रही। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि ऐसी शिकायत नहीं मिली है, इसके बावजूद वह मामले की जांच कराएंगे।