{"_id":"5b89914642c792465b68a3a1","slug":"121535742278-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दुकानें निरस्त, घपले में प्रयोग किए गए थे तीन आधार कार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह दुकानें निरस्त, घपले में प्रयोग किए गए थे तीन आधार कार्ड
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दुकानें निरस्त, घोटाले में प्रयोग किए गए थे तीन आधार कार्ड
बागपत। राशन वितरण के लिए लगवाई गई ई-पोश मशीनों के डाटा में छेड़छाड़ कर राशन कालाबाजारी के खेल का खुलासा होने के बाद जिले मे छह दुकानें निरस्त कर दी गई है। जिला आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि अन्य राशन दुकानों की भी जांच की जा रही है। राशन कार्ड धारकों से जानकारी जुटाई जा रही है। जिस जगह भी गड़बड़ हुई है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। बागपत मेें एक और खेकड़ा में दो अपात्र लोगों के आधार कार्ड का प्रयोग किया गया। इन तीनों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बागपत और खेकड़ा में राशन डीलरों ने डाटा से छेड़छाड़ कर 900 ट्रांजेक्शन के जरिए गरीबों को राशन हड़पकर अवैध तरीके से बाजार में बेच दिया गया। खाद्य आयुक्त ने जांच कराई तो इस खेल का खुलासा हुआ। जिला पूर्ति निरीक्षक ने छह राशन डीलरों समेत 11 लोगों के खिलाफ कोतवाली में आईटी एक्ट, आधार एक्ट, धोखाधड़ी एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। डीएसओ ने बताया कि आरोपी डीलरों की दुकानें निरस्त कर दी गई है। शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। बागपत में चार और खेकड़ा में दो राशन डीलरों ने मशीन के डाटा से छेड़छाड़ कर राशन की कालाबाजारी की थी। बागपत मेें एक आधार कार्ड के जरिए बार-बार ट्रांजेक्शन की गई, जबकि खेकड़ा में दो आधार कार्ड का प्रयोग किया गया। तीनों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
डीएम ने गठित की थी टीम
बागपत। लखनऊ में मामला पकड़ में आने के बाद डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने जांच के लिए टीम गठित की। एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एसपी पाठक, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल, हिमांशु भारद्वाज को जांच सौंपी। जांच में राशन वितरण में धांधली की पुष्टि हो गई हुई।
विज्ञापन
यह दुकानें की गई निरस्त
बागपत। बागपत में सिसाना रोड पर राशन डीलर कृष्णपाल, बड़ौत रोड पर रामपाल, नौरोजपुर रोड पर रामकिशन, मोहल्ला देशराज में विनोद कुमार, खेकड़ा में मनोज कुमार एवं जितेश कुमार ने मशीन के डाटा से छेड़छाड़ कर एक आधार कार्ड के डिजिट बदलकर ट्रांजेक्शन कर गरीबों को दिया जाने वाला राशन गलत तरीके से ले लिया और बाद में इसे बाजार में बेच दिया। इन दुकानों को निरस्त कर दिया गया है।
ई-पोश कंप्यूटर से लिंक कर बदल दिया डाटा
बागपत। घपलेबाजों ने ई-पोश मशीनों को कंप्यूटर से लिंक कर उसका डाटा चोरी किया। इसके बाद मशीन में फीड आधार कार्ड के नंबर बदलकर उनकी जगह दूसरे नंबर फीड कर दिए। फिर नए फीड किए गए आधार नंबर वाले लोगों के बायोमैट्रिक (अंगुलियों के निशान) लेकर राशन ले लिया। अनाज लेकर दोबारा से पात्रों के आधार कार्ड की वास्तविक डिजिट भर दी गई।
इन पर हुआ मुकदमा दर्ज
बागपत। जिला पूर्ति निरीक्षक ने बागपत के राशन डीलर कृष्णपाल व उसके बेटे आशू, मोनू, रामपाल व उसका बेटा अभिषेक, रामकिशन, विनोद कुमार तथा खेकड़ा के राशन डीलर मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार एवं बुलंदशहर निवासी सचिन पुत्र सतीश, दिल्ली निवासी विशाल पुत्र फेरू के खिलाफ कोतवाली में आईटी एक्ट, आधार एक्ट, आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।