फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दो शराब तस्कर गिरफ्तार, शराब बरामद

दो शराब तस्कर गिरफ्तार, शराब बरामद

Sun, 26 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
दो शराब तस्कर गिरफ्तार, शराब बरामद
बागपत। पुलिस ने चौहान चौपाल के पास चेकिंग के दौरान शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही दो पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का पकड़ी। तस्कर फिरोज उर्फ भूरा पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला मुगलपुरा बागपत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं सूजरा गांव में मकान पर छापा लगाकर पुलिस ने एक पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। शराब तस्कर जीत सिंह उर्फ अंजू पुत्र वेदप्रकाश को गिरफ्तार किया। एसआई अमन सिंह ने उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में हिंदू और मुस्लिम ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें दोनों समाज के लोगों ने भाग लिया। उन्होंने एक साथ बैठकर भोजन किया। आपस में भाईचारा बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रधान पुत्र निश्चय राणा, नरेंद्र, सोमपाल फौजी, मास्टर मांगेराम, प्रकाश शर्मा, सचिन शर्मा, लाल साहब, इकबाल, हरपाल आर्य, बिजेंद्र, यासीन, गुलशेर, नसीम, महताब, हबीब, हाजी मोहम्मद यामीन, मोहम्मद शाकिर, नईम, बदरे आलम, साजिद, जगदीश, कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद नसीम आदि रहे ।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से बछड़े की मौत
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। शुक्रवार की रात में लुहारा गांव निवासी विकास बाइक पर बागपत से अपने घर जा रहा था। जब वह टटीरी पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो सड़क पर बैठे गोवंश के बछड़े को उसने टक्कर मार दी। इससे बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को मामूली चोटें आई। पुलिस कर्मियों ने उसे सड़क से उठाया। ग्रामीणों ने गोवंश को गड्ढा खुदवाकर दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed