{"_id":"5b71da6742c792420976b5c6","slug":"121534188135-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली से बागपत आ रही बस में युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शामली से बागपत आ रही बस में युवती से छेड़छाड़
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
शामली से बागपत बस में आ रही एक युवती के साथ बड़ौली गांव के पास एक युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर यात्रियों ने जैसे ही युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो युवक बस से नीचे उतरकर भाग निकला।
शामली जनपद के एक गांव की युवती सोमवार को शामली से बागपत जाने वाली बस मेें सवार होकर बागपत किसी काम से आ रही थी। बताया जाता है कि उसी बस में युवती के गांव का युवक भी सवार था। बस जैसे ही बड़ौली के नजदीक पहुंची तो युवक ने युवती के छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने कई बार मना किया, लेकिन युवक नहीं माना। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। युवती के शोर की आवाज सुनकर चालक ने बस रोक दी। यात्रियों और चालक ने युवक को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन युवक बस से नीचे उतरकर भाग निकला। हालांकि इस संबंध में अभी तक थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है।