{"_id":"5b50eb714f1c1b49748b5d55","slug":"121532029809-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते विवाद को लेकर परिवार पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते विवाद को लेकर परिवार पर हमला
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
गैडबरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर छह-सात लोगों ने परिवार पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया है। इस संबंध में छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
गैडबरा निवासी विकास पुत्र धर्मपाल और धर्मेंद्र पुत्र भोपाल में कई दिन से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। गांव में विवाद को निपटाने के लिए पंचायत भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। विकास ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपनी भूमि में दीवार का निर्माण कर रहा था। इसी समय धर्मेंद्र पक्ष के छह-सात लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला बोल दिया। इसमें विकास, उसकी मां विमला, बेटी गुड्डी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। इस संबंध में विकास ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया मामले की जांच की जा रही है।