फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हजूराबाद गढ़ी प्रधान ने पूर्ति निरीक्षक को दी धमकी, दस्तावेज फाड़े

हजूराबाद गढ़ी प्रधान ने पूर्ति निरीक्षक को दी धमकी, दस्तावेज फाड़े

Tue, 14 Nov 2017 01:24 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
हजूराबाद गढ़ी प्रधान ने पूर्ति निरीक्षक को दी धमकी, दस्तावेज फाड़े
बागपत। हजूराबाद गढ़ी गांव में सस्ता गल्ले की दुकान की जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक के साथ गाली-गलौज कर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित निरीक्षक ने ग्राम प्रधान पर मारपीट के लिए उतारू होने और दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी ।
विज्ञापन

बड़ौत के पूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने बताया कि वे हजूराबाद गढ़ी गांव में निरस्त सस्ते गल्ले की दुकान के विवरण प्रपत्रों की सत्यता संबंधी जांच करने गांव में सोमवार को गए । वहां करीब 45 लोगों के बयान अंकित किए, तभी ग्राम प्रधान विकास चौधरी मौके पर पहुंचे और उन पर अपने अनुसार बयान दर्ज करने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर आरोपी उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। गाली-गलौज कर उनके हाथ से दस्तावेज छीन कर फाड़ दिए। आरोपी ने कहा कि मेरे गांव में जांच मेरी मर्जी से होगी। उसे धक्का देकर गांव से जाने को कहा। इतना ही नहीं यह भी कहा कि उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा देना। पीड़ित ने सिंघावली अहीर थाने में आरोपी प्रधान के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। प्रधान ने आरोप निराधार बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed