{"_id":"5a089d434f1c1bee688bae30","slug":"121510513987-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग महिला को मारपीट कर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग महिला को मारपीट कर घायल किया
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत) ।
पठान कोट में दिव्यांग महिला के घर में घुसकर सभासद की वोट मांग रहे तीन लोगों ने जबरन उन्हें वोट देने को कहा, तो महिला द्वारा मना करने पर उसको मारपीट कर घायल कर दिया। देर रात उसे सीएचसी में भर्ती कराया उसने तहरीर दी।
घायल महिला समर पुत्री मौसम अली पठान कोट मोहल्ले की है। वह दिव्यांग है। उसका परिवार बाहर रहता है और वह शनिवार की रात में अकेली अपने घर में बैठी थी, तभी एक सभासद प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे तीन लोग घर में घुसे और उससे कहा कि तुम्हें हमारी वोट देनी है। महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया। तीनों लोगों ने उसकी पिटाई की और धमकी दी यदि हमारी वोट नहीं दी और पुलिस को सूचना दी तो जान से मार देंगे। रात में ही पड़ोसी उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और उसने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।