फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्रा का रास्ता रोक कर मनचलों ने की छेड़छाड़

छात्रा का रास्ता रोक कर मनचलों ने की छेड़छाड़

Fri, 03 May 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
छात्रा का रास्ता रोक कर मनचलों ने की छेड़छाड़
छात्रा का रास्ता रोक कर मनचलों ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

खेकड़ा। फखरपुर मार्ग पर कुछ मनचलों ने एक छात्रा का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा और उसके चाचा को पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो मनचलों को हिरासत में ले लिया।

बृहस्पतिवार दोपहर करीब बारह बजे शहर के एक विद्यालय से छुट्टी होने के बाद क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा साइकिल पर सवार होकर अपने चाचा के साथ घर लौट रही थी। छात्रा जब खेकड़ा से कुछ दूरी पर पहुंची। तभी वहा पर कुछ मचलते आ गए। उन्होंने छात्रा की का रास्ता रोक लिया। उन्होंने छात्रा और उसके चाचा को साइकिल से नीचे गिरा दिया। मनचले छात्रा को नीचे गिराकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा और उसके चाचा ने मनचलों का विरोध किया तो छात्रा और उसके चचा को मारपीट कर घायल कर दिया। कुछ राहगीरों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची। पुलिस ने दो मनचलों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई। इसके बाद छात्रा के अन्य परिजन भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने काफी हंगामा किया। कोतवाली में पहुंचकर छात्रा की मां और पिता रोने लगे। छात्रा के परिजनों ने मनचलों पर आए दिन पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर दो मनचलों को हिरासत में लिया गया है। उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य मनचलों की तलाश में जुटी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं के साथ छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed