फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने 8.20 लाख की शराब पकड़ी

पुलिस ने 8.20 लाख की शराब पकड़ी

Tue, 19 Mar 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 8.20 लाख की शराब पकड़ी
बागपत।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अलग-अलग जगह से 894 लीटर अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की। शराब की कीमत 8.20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवी कलां गांव के पास से शराब से लदी दो कार पकड़ी। कार से 50 पेटी देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी लवली चौहान पुत्र रामबीर, सुंदर चौहान पुत्र टेकचंद निवासी गांव राई जनपद सोनीपत हरियाणा, संदीप पुत्र राजेंद्र निवासी जिनाना थाना जींद हरियाणा, दीपक पुत्र महावीर निवासी सुभाष नगर रोहतक रोड जींद हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। खेकड़ा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शराब से लदी वैगनआर कार पकड़ी कार से 50 पेटी शराब बरामद हुई। आरोपी प्रदीप पुत्र राज सिंह निवासी बाहरी लाइन झज्जर हरियाणा को गिरफ्तार किया। सिंघावली अहीर पुलिस ने वीरपाल पुत्र ताराचंद, भोपाल पुत्र अमीचंद निवासी चिरचिटा, मेरठ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पेटी अंग्रेजी शराब, 20 पव्वे देसी अप मिश्रित शराब, दो किलोग्राम यूरिया, एक जगह बरामद किया। रमाला पुलिस ने जयवीर पुत्र सूबे सिंह निवासी लूंब को गिरफ्तार कर तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। बालैनी पुलिस ने किरण पाल पुत्र दुर्गा जोगी निवासी हरिया खेड़ा हरियाणा को चार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed