फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चोरों ने तीन कारों के शीशे तोड़े, सामान एवं नगदी चुराई

चोरों ने तीन कारों के शीशे तोड़े, सामान एवं नगदी चुराई

Tue, 19 Mar 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने तीन कारों के शीशे तोड़े,  सामान एवं नगदी चुराई
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर में रात्रि में चोरों ने खाली प्लाट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने खेकड़ा थाने में तहरीर दी।

नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर में ओमदत्त शर्मा का खाली प्लाट पड़ा है। प्लाट में पड़ोसी अपनी कार खड़ी करते हैं। रविवार की रात्रि में प्लाट में तुषार, अजय, ओमदत्त शर्मा की कार खड़ी थी। रात्रि में चोरों ने तीनों गाड़ियों के शीशे तोड़े और गाड़ियों से स्क्रीन, चार्जर, पेन ड्राईव, गाड़ियों के कागज एवं अजय शर्मा की गाड़ी में रखे अड़तीस हजार रुपये चोरी कर लिए। सोमवार की सुबह गाड़ी क्षतिग्रस्त कर सामान व नगदी चोरी होने का पता लगने पर गाड़ी मालिक दंग रह गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मोहल्ले में मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित गाड़ी मालिकों ने खेकड़ा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed